निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन एवं पुलिस ने किया संयुक्त फ्लैग मार्च
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा-8770089979
निर्वाचन
को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से सघन
निरीक्षण चालू कर दिया है। त्योहारों को दृष्टिगत रखते ही रिहायशी इलाकों
में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी एवं
पुलिस अधीक्षक अमित वट्टी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग
मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। संयुक्त मार्च में नायब तहसीलदार श्रीमती
भावना डेहरिया, टीआई श्री प्रफुल्ल राय समेत पुलिस एवं जिला प्रशासन के
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com