सिंधिया ने छुए माया के पैर तो माया ने लगा लिया गले
ग्वालियर : चुनावी मैदान में अलग-अलग पार्टियों के लिए प्रचार करने वाले दो दिग्गज हस्तियों का आज वोटिंग के दौरान मिलन हुआ तो नजारा खास बन गया। सिंधिया घराने से ताल्लुक रखने वाली और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री माया सिंह और सिंधिया घराने के मुखिया और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात हुई। मतदान करके लौट रहे सिंधिया का माया सिंह से आमना सामना हुआ। इस दौरान सिंधिया ने माया के पैर छूने की कोशिश की तो माया ने सिंधिया को गले लगा लिया।
बता दें कि सिंधिया घराने से ताल्लुक रखने वाली माया सिंह सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिश्तेदार है | दोनों दिग्गज नेता हैं और देश की दो प्रमुख पार्टियों का नेतृत्व करते हैं| ग्वालियर के ए एम आई शिशु मंदिर स्कूल के मतदान केंद्र पर जब मतदान के बाद दोनों बाहर निकले तो दोनों का आमना सामना हुआ| इस दौरान सिंधिया उनकी तरफ बड़े और उनके पैर छूने लगे तभी उनकी मायासिंह ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया और इस मुलाकात से दोनों ही काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।
माया सिंह इस बार चुनाव नहीं लड़ी, बीजेपी ने ग्वालियर पूर्व सीट से माया सिंह की जगह सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है| बताया जा रहा है कि बीजेपी के आतंरिक सर्वे के बाद माया सिंह समेत कई मंत्रियों के टिकट काटे गए | माया सिंह सिंधिया घराने से ताल्लुक रखती हैं, वो विजयाराजे सिंधिया के भाई ध्यानेन्द्र सिंह की पत्नी हैं| देखा जाए तो वो रिश्ते में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मामी लगती हैं| अपने इलाके में माई कही जाने वाली माया सिंह 1984 से 1988 तक ग्वालियर की उप महापौर रही| वह मध्यप्रदेश राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, बीजेपी महिला मोर्चा की अखिल भारतीय महामंत्री तथा मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं|
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com