-->

Breaking News

सोपान साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई

सोपान साहित्यिक संस्था द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित की गई

बिलासपुर ।प्रदीप मिश्रा - 8770089979

 सोपान साहित्यिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष "राजीव नसीब जी" के कुशल मार्गदर्शन में दिनाँक 5/01/2020 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पहली बार नववर्ष के उपलक्ष्य में "सोपान साहित्यिक संस्था" के द्वारा  "काव्य गोष्ठी" का आयोजन सोपान साहित्यिक संस्था की छत्तीसगढ़ की "प्रभारी" एवं मध्य प्रदेश की "प्रांतीय सचिव" डॉ.प्रियंका त्रिपाठी के द्वारा रिदम पार्टी हाल सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट बिलासपुर में किया गया। उक्त काव्य गोष्ठी में बिलासपुर शहर के वरिष्ठ कवि / साहित्यकार बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।  डॉ प्रियंका त्रिपाठी ने सोपान साहित्यिक संस्था  के बारे में बताते हुए कहा कि सोपान साहित्यिक संस्था देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था है  सोपान के द्वारा देश के कई प्रमुख शहरों में साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सभी जिले में  सोपान साहित्यिक संस्था की कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। 
काव्य गोष्ठी में कवयित्री श्रीमती नीरज अग्रवाल जी, कवि श्री राजेश दुबे, श्री सुमित शर्मा, श्री कुमार पांडेय, श्रीमती शोभा त्रिपाठी, श्रीमती नविता ठाकुर, श्रीमती स्मृति मिश्रा, श्रीमती कल्पना कौशिक, श्रीमती सोमा लहरी, श्रीमती रश्मि गुप्ता, श्रीमती सरोज ठाकुर, श्रीमती निर्मला ध्रुव जी, श्री यशवंत गोहिल जी, श्री मयंक मणि दुबे जी, श्रीमती रजनी खनूजा, श्रीमती बलजीत कौर के साथ-साथ मुंगेली जिले से भी वरिष्ठ ग़ज़ल कार डॉ.अजीज रफीक जी, श्री महेंद्र यादव एवं श्रीमती कल्पना कौशिक ने काव्य पाठ करके मंच की शोभा को बढ़ाया।  बिलासपुर शहर के बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ.सोमनाथ यादव जी ने डॉ प्रियंका त्रिपाठी को सफल काव्य गोष्ठी आयोजित करने की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने काव्य गोष्ठी आयोजित कर शहर में साहित्यिक माहौल को और अधिक बढ़ाया एवं शहर के कवियों को एक साझा मंच प्रदान किया। गोष्ठी के समापन पर सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त डॉ.प्रियंका त्रिपाठी ने किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com