गणतंत्र दिवस की परेड देखने हेतु विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा कु. निशिका का चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आमंत्रित किया यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली विश्वविद्यालय की प्रथम विद्यार्थी
गणतंत्र दिवस की परेड देखने हेतु विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा कु. निशिका का चयन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आमंत्रित किया
यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली विश्वविद्यालय की प्रथम विद्यार्थी
अमरकटंक / अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 8770089979
इं.गा.रा.ज.वि. अमरकंटक की स्नातक स्तर पर प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी कु. निशिका विश्नानी का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड देखने हेतु प्रधानमंत्री दीर्घा के लिए हुआ हैै। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली वह विश्वविद्यालय की प्रथम विद्यार्थी हैं। प्र्रत्येक वर्ष देशभर के सौ मेधावी विद्यार्थियों को इस परेड को देखने हेतु आमंत्रित किया जाता है।
कु. निशिका विश्नानी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा हैं। कु. निशिका स्नातक के तीनों वर्षाें में लगातार प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पर रहीं। म.प्र. राज्य के बुढ़ार निवासी निशिका के पिता श्री दातुमल विश्नानी एवं माता श्रीमती प्रीति विश्नानी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, कुलसचिव श्री पी. सिलुवैनाथन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. निति जैन ने उनकी प्रशंसा की एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com