कांग्रेस का टिकट अभी नही हुआ है घोषित-जयप्रकाश अग्रवाल अफवाहों पर न दें ध्यान हाई कमान करेगा टिकट का फैसला
कांग्रेस का टिकट अभी नही हुआ है घोषित-जयप्रकाश अग्रवाल
अफवाहों पर न दें ध्यान हाई कमान करेगा टिकट का फैसला
अनूपपुर/ संजीव मिश्रा
भारत
के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर आयेाजित जिला कांग्रेस
कार्यालय में बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर
प्रभारियों की बैठक में उपचुनाव को लेकर बूथ स्तर की कार्य प्रगति को लेंकर
समीक्षा की गई उक्त बैठक के दरमियान कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस जिला
अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं फुन्देलाल सिंह विधायक पुष्पराजगढ सुनील
सराफ विधायक कोतमा से लगातार कांग्रेस प्रत्यासी के टिकट को लेकर स्थानीय
समाचार पत्रों एवं सोसल मीडिया के माध्यम से रमेश सिंह की टिकट घोषित होने
के संबध में जो अफवाहें फैलायी जा रही है उसको लेकर आपत्ति दर्ज कराया गया
जिस पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जयप्रकाश अग्रवाल पुष्पराजगढ विधायक
फुन्देलाल मार्को कोतमा विधायक सुनील सराफ ने बयान जारी करते हुए कहा कि
अभी किसी का टिकट घोषित नही हुआ है अफवाहों पर ध्यान न दें जयप्रकाश
अग्रवाल ने यह भी कहा की भाजपा के 35 करोड का असर है जो अफवाहें फैलाई जा
रही है इस प्रकार कीे अफवाहों से कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रमित न हो
कांग्रेस कीे टिकट हाई कमान माननीय कमलनाथ जी द्वारा चुनाव की अधिसूचना
लगने पर घोषित की जायेगी कमलनाथ जी जिसको भी कांग्रेस का प्रत्यासी
बनायेगें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर उनके निर्णय को मानते हुए
कांग्रेस की विजय सुनिष्चित कर लोकतंत्र के हत्यारों को सबक सिखाएंगे साथ
ही उन्होने कार्यकार्तओं से अपील की सोसल मीडिया पर प्रत्यासी चयन को लेकर
किसी प्रकार की कोई अफवाह न फैलायें ऐसी अफवाहें भाजपा की रणनीत का हिस्सा
है जिसके झासे में कांग्रेस कार्यकर्ता न आयें हमको कांग्रेस को जिताना
है व्यक्ति लाबी चलाकर कांग्रेस को कमजोर न किया जाये सभी कांग्रेस के
कार्यकर्ता एक जुट होकर कांग्रेस का कार्य करें किसी भी गुटबाजी में शामिल न
हों कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री सर्वे करा रहें है उनके मुताबिक ही
उम्मीदवार का चयन होगा जो सभी कांग्रेस कार्यकर्ता को सर्वमान्य होगा ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com