कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे रमेश सिंह ?
कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे रमेश सिंह ?
अनूपपुर/ विधानसभा
उपचुनाव का कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस खेमे में असहमत
लोग जिनकी सक्रियता पार्टी में शून्य है। वह भी विश्वनाथ सिंह को हटाकर
नया चेहरा रमेश सिंह को लाना चाह रहे है। जबकि अनूपपुर विधानसभा
क्षेत्रान्तर्गत विष्वनाथ सिंह के मुकाबले रमेश सिंह कमजोर प्रत्यासी हैं,
रमेश सिंह के ओट में छिपकर कांग्रेस पार्टी के ही पदाधिकारी कांग्रेस को
अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में धराशाही करने का योजना बना रहे है। जबकि रमेश
सिंह व उनके समर्थकों को म.प्र. कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक टविट्र
हैंडल से प्रत्यासी न बदले जाने का घोषणा कर चुकी है। बावजूद इसके रमेश
सिंह व उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी पर दबाव बनाकर टिकट प्राप्त करना चाह
रहे है, जो कि भाजपा के प्लान-बी को सफल बनाने का कार्य करेगा विश्वनाथ
सिंह कांग्रेस पार्टी के पुराने व मेहनतकस कार्यकर्ता है जिनका आसपास के
गांव में एक बडा जनाधार है। और सीनियर युवा कार्यकर्ताओं में एक अच्छी पैठ
रखते है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर विश्वनाथ सिंह को हटाकर रमेश
सिंह को कांग्रेस से टिकट दिया जाता है, तो युवा एवं सीनियर कांग्रेस
कार्यकर्ता हजारों हजार की तदाद में इस्तीफा देने को विवश हो जायेगें।
जिसका खामियाजा अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को उठाना पड सकता है।
गौरतलब है कि रमेश सिंह के चंद समर्थक नये नही है वह कांगे्रस पार्टी के
पुराने कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी में अपनी पैठ न बना पाने का खीझ रमेश
सिंह को आगे कर निकाल रहे है। रमेश सिंह तो एक मोहरा मात्र है, मकसद उनका
कांग्रेस पार्टी को अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में मिट्टी पलीद करने का है।
जबकि ऐसा होना संभव नही हैं, अभी हाल-ही विधानसभा चुनाव म.प्र. में
कांग्रेस को लाने का मकसद ही यही था कि भाजपा की कार्यशैली से जनता ना खुश
थी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com