अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 5 की मौत
काबुल | अफगानिस्तान के कंधार शहर में शनिवार को एक आत्मघाती हमले में पांच लोग
मारे गए और बीस अन्य घायल हो गए। शनिवार को यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय सरकार के एक प्रवक्ता जाविद फैसल के
हवाले से कहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने शहर में शाहीदान चौक स्थित काबुल
बैंक की एक शाखा में घुसने का प्रयास किया। उसे बीच में रोका गया था।
हमलावर ने अपने आत्मघाती जैकेट को उड़ा दिया।
विस्फोट में एक पुलिसकर्मी सहित पांच व्यक्ति मारे गए हैं और बीस व्यक्ति घायल हो गए हैं। हमलावर का लक्ष्य अभी तक साफ नहीं हो सका है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अफगान सुरक्षाबलों के सदस्य अपना मासिक वेतन निकालने का इंतजार कर रहे थे। घायलों में उनमें से भी कुछ लोग शामिल हैं। विस्फोट से कुछ इमारतों और गाडियों को भी क्षति पहुंची है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com