असली से पहले शिवराज का नकली एप
भोपाल | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर भाजपा आईटी सेल द्वारा बनाए गए मोबाइल एप के लांचिंग से पहले चौहान के नाम पर एक और एप मोबाइल प्ले स्टोर्स में आ गया है। पहले से मौजूद इस एप में भी वे तमाम विशेषताएं हैं जो असली ‘शिवराज एप’ में डाली गई हैं। फर्क बस फोटो और भाषा का है। आईटी सेल के प्रदेश संयोजक विकास बोंद्रिया के अनुसार उनके द्वारा बनवाए गए ‘शिवराज एप’ को शनिवार दोपहर तीन बजे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा लांचिंग के साथ गूगल के प्ले स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा के इस प्रयास से पहले ही ‘शिवराज सिंह चौहान’ एप स्टोर पर है। चार अगस्त 2013 को लांच किए गए इस एप को कई लोग डाउनलोड भी कर चुके हैं। अंग्रेजी भाषा में बने इस एप में मुख्यमंत्री की बॉयोग्राफी, उनकी फ्लेगशिप योजनाओं के साथ ही फेसबुक लिंक दिया गया है। बोंद्रिया के अनुसार असली ‘शिवराज एप’ ये तमाम जानकारियां हिंदी में हैं। मजे की बात है कि जिस एप को भाजपा किसी और का बता रही है उसमें चौहान की फोटो के साथ उनके हवाले से यह भी कहा गया है कि ‘अब नए काम का समय नहीं क्षेत्र देखो’।
नमो और वसुंधरा के भी हैं एप
गुजरात के मुख्यमंत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया के एप पहले से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। मोदी के तो एक दर्जन से ज्यादा एप हैं और उनके नाम पर नमो मैसेंजर भी है, जिसमें लोग व्हाट्सएप और वीचेट की तर्ज पर चैटिंग भी कर सकते हैं। वसुंधराज राजे के एप से उनके ट्वीटर और फेसबुक एकाउंट लिंक हैं तथा उनके भाषण, यात्रा और आगामी कार्यक्रमों तक की जानकारी इस पर है।
क्या है एप
स्मार्टफोन एप्लीकेशन को शार्टफार्म में एप कहा जाता है। ये खास एप्लीकेशन्स रहती हैं। इसमें स्मार्टफोन पर गेम्स, चैटिंग, वीडियो कॉलिंग और आफिस वर्क के एक्सेल, वर्ड फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे फीचर रहते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com