शिवराज कैबिनेट की 10 सितंबर को बैठक
भोपाल। शिवराज कैबिनेट की बैठक 10 सितंबर को होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक का समय अभी तय नहीं हुआ है। बैठक के लिए विषय तय किए जा रहे हैं। बैठक का एजेंडा लंबा-चौड़ा होने की संभावनाएं हैं। चुनाव आचार संहिता सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह के बीच संभावित है, लिहाजा माना जा रहा है कि इस सरकार में यह अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। अपने मौजूदा कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर सप्ताह कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं, जिससे कैबिनेट बैठकों की संख्या को लेकर इस सरकार में एक अलग तरह का कीर्तिमान बना है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com