-->

Breaking News

सोना गिरवी रखने या नीलाम करने की वकालत नहीं की: आनंद शर्मा

नई दिल्ली । वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश के सामने मौजूद आर्थिक संकट के मद्देनजर उन्होंने देश का स्वर्ण भंडार गिरवी रखने या उसकी नीलामी करने की वकालत नहीं की.शर्मा ने राज्यसभा में कहा कि उन्होंने कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक को चालू खाते का घाटा कम करने के लिए सोने को बाजार में लाने (मोनेटाइज करने) पर विचार करना चाहिए.

वाणिज्य मंत्री ने कहा ‘मैंने यह नहीं कहा कि सोने को गिरवी रखना चाहिए या उसकी नीलामी करना चाहिए. मैंने कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक को (स्वर्ण) बॉन्ड जारी करने के लाभों या भंडार को बाजार में लाने (मोनेटाइजिंग करने) पर विचार करना चाहिए.’

शर्मा ने यह बात तब कही जब बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्र ने संसद के बाहर दिए गए शर्मा के कथित बयान का मुद्दा उठाया. मिश्र ने कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा है तो मंत्री सदन के बाहर बयान कैसे दे सकते हैं. इस पर वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि आरबीआई को सोने को बाजार में लाना चाहिए. उन्होंने कहा ‘मैंने यह नहीं कहा कि सोने की नीलामी होना चाहिए या उसे बेचना चाहिए.’

शर्मा ने मंगलवार को कथित तौर पर कहा था कि बैंकिंग सचिव, बैंकरों और आरबीआई को यह देखना चाहिए कि आप देश के घोषित 31,000 टन से अधिक सोने को किस तरह ‘मोनेटाइज’ कर सकते हैं. अगर 500 टन को भी आज की कीमत के अनुसार, ‘मोनेटाइज’ कर दिया जाए तो चालू खाते के घाटे को कम किया जा सकता है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com