तानाशाह हिटलर पर भी भारी पड़े थे हॉकी के जादूगर
नई दिल्ली | क्रिकेट में डॉन ब्रेडमैन, फुटबॉल में पेले और हॉकी में ध्यानचंद।
खेलजगत की ये ऐसी शख्सियतें हैं जो अमर हो चुकी हैं। मैदान पर इनमे कारनामे
हमेशा याद किए जाते रहेंगे।हॉकी के जादूगर और भारतीय हॉकी के इतिहास पुरुष ध्यानचंद का आज (29
अगस्त) जन्मदिन है। हॉकी में उनके स्वर्णिम योगदान के चलते इस दिन को भारत
में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ध्यानचंद जब अपनी स्टिक पर गेंद लेकर गोल पोस्ट की ओर जाते थे तो
विपक्षी गोलकीपर की जान पर बन आती थी। गेंद उनकी स्टिक से ऐसे चिपकी रहती
थी कि कहा तो यह जाने लगा कि वे स्टिक पर मैग्नेट लगाकर खेलते थे।सच तो सच होता है इस शक में ध्यानचंद की स्टिक तक बदवाई गई, तोड़ दी गई पर नहीं रुका तो ध्यानचंद का मैदानी जलजला।
भारत को लगातार तीन बार ओलिंपिक में गोल्डमेडल दिलाने वाले हॉकी के इस
जादूगर पर तानाशाह हिटलर तक फिदा था और वह चाहता था कि दादा के गोलों की
बरसात जर्मनी के लिए हो लेकिन दादा ने अपने एक जवाब से हिटलर तक को यह बता
दिया था कि खिलाड़ी के लिए उसके देश के क्या मायने होते हैं।
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहबाद
में हुआ था। ध्यानचंद के पिता सेना में थे। ध्यानचंद के भाई रूपसिंह भी
हॉकी के मशहूर खिलाड़ी रहे हैं। ध्यानचंद का वास्तविक नाम ध्यान सिंह था लेकिन इस खिलाड़ी को हॉकी की ऐसी
लगन लगी थी कि प्रैक्टिस करते समय वे टाइम तक भूल जाते थे। कई बार चांदनी
रात तक में प्रैक्टिस करने के कारण उन्हें ध्यानसिंह की बजाए ध्यानचंद कहा
जाना लगा था।
ध्यानचंद 16 साल की उम्र में सेना में शामिल हो गए थे। यहां सूबेदार बाले
तिवारी ने ध्यानचंद की प्रतिभा को पहचाना। इस तरह सेना के टूर्नामेंट में
ध्यानचंद का जलवा दिखाई देने लगा। भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका
ध्यानचंद को 1926 में मिला जब उन्हें न्प्यूजीलैंड जाने वाली टीम में शामिल
किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com