तीनों ओलंपिक खिताब पर है बोल्ट की नजर
ज्यूरिख । जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने कहा कि 2016 रियो डि जिनेरिया ओलंपिक खेलों में उनकी योजना अपना 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण पदक का बचाव करने की है.उन्होंने ज्यूरिख में वेल्टक्लासी डायमंड लीग बैठक से पहले उन्होंने कहा, ‘मैं रियो में दोबारा यही उपलब्धि हासिल करने के लिये जाउंगा.’ वह लगातार बीजिंग और लंदन ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं और अब 2016 में भी तीनों पदक अपनी झोली में डालना चाहते हैं.
मास्को में हुई विश्व चैम्पियनशिप में भी उन्होंने ये तीनों स्वर्ण हासिल किये थे और आज वह 100 मीटर रेस में दौड़ेंगे.बोल्ट ने कहा, ‘मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण चीज अपने खिताब का बचाव रकना है और मेरा ध्यान सिर्फ इसी पर लगा है.’ उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार होगा, जब किसी ने तीनों पदक लगातार तीन बार अपने नाम किये होंगे.’ बोल्ट इस महीने विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास में सबसे अहम एथलीट बन गये थे क्योंकि इसमें वह अपने करियर के आठ स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अमेरिका के महान एथलीट कार्ल लुईस से आगे पहुंच गये थे.
रियो ओलंपिक में तीन और स्वर्ण से वह लुईस के ओलंपिक के ट्रैक एवं फील्ड रिकार्ड से पीछे ही रहेंगे जिन्होंने इसमें नौ स्वर्ण और एक रजत हासिल किया है. बोल्ट ने कहा, ‘मैं रियो में चौथी स्पर्धा शामिल नहीं कर रहा हूं, यह निश्चित है.’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com