PM व विपक्ष में ठनी, भाजपा का लोकसभा से वॉकआउट
नई दिल्ली। रुपये में जारी गिरावट और देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शुक्रवार को लोकसभा में दिए गए बयान पर विपक्ष
भड़क गया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने पीएम पर आरोप लगाते
हुए कहा कि सरकार बचाने के लिए यहां सांसद खरीदे जाते हैं। उधर,
प्रधानमंत्री ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें विपक्ष चोर बुलाता है।
विपक्ष और प्रधानमंत्री के बीच चली तकरार के बाद भाजपा ने लोकसभा से वॉकआउट
कर दिया।
दोनों के बीच ये आरोप प्रत्यारोप का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इसी देश में विपक्ष का ऐसा बर्ताव
देखने को मिलता है, तो वहीं जेटली ने कहा कि इसी देश में सांसद खरीदे जाते
हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर चिंता
जताते हुए कहा कि इसमें जल्द सुधार होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि 1991
जैसे मंदी वाले हालात दोबारा नहीं लौटकर आएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी
कहा कि हमें सोना खरीदने से ज्यादा एक्सपोर्ट पर ध्यान देना चाहिए।इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही तेलंगाना मुद्दा और तमिल मछुआरों के मसले को लेकर स्थगित हो गई थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com