-->

Breaking News

दिलीप कुमार को 10 दिनों के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई: हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई.दिलीप कुमार को 15 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 दिन तक सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था. 14 वर्ष पहले उनके हृदय की सर्जरी भी हो चुकी है.उनके करीबी सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘‘उनका स्वास्थ्य अच्छा हो गया था इसलिए उन्हें घर ले जाने का निर्णय लिया गया.’’

उनका वास्तविक नाम मोहम्मद यूसुफ खान है लेकिन फिल्मी दुनिया में उनका नाम दिलीप कुमार है. रोमांटिक, हास्य, ड्रामा और ऐतिसाहिक हर विषय पर आधारित फिल्मों में काम कर चुके दिलीप को ‘देवदास’, ‘मधुमति’ और ‘गंगा जमुना’ के बाद सभी ‘ट्रैजडी किंग ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से जानने लगे.उनकी अंतिम फिल्म वर्ष 1998 की ‘किला’ थी. अभिनेता को वर्ष 1991 में पद्म भूषण से और वर्ष 1994 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.पाकिस्तान सरकार ने वर्ष 1998 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से नवाजा था.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com