ओडिशा में मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर
भुवनेश्वर: ओडिशा के मलकानगिरी में पुलिस और जिला वोलेनटियर फोर्स
के साझा ऑपरेशन में 14 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है
कि मारे गए नक्सली उस समूह के सदस्य थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा घाटी
में कुछ महीने पहले कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला कर कई वरिष्ठ
नेताओं की हत्या कर दी थी।
पुलिस को इलाके में इन नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस बल ने घेरकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जिला स्वयंसेवी बल के साथ जंगल में छापेमारी की।पुलिस महानिरीक्षक सौमेंद्र प्रियदर्शी ने आईएएनएस को बताया, मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं और हथियार भी जब्त किए गए हैं। भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर दूर स्थित मल्कानगिरी नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com