-->

Breaking News

अब टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे श्रीशांत!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुशासन समिति ने मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाते हुए क्रिकेटर श्रीशांत और अंकित चव्हाण पर आजीवन पाबंदी लगा दी है। अब वे बीसीसीआई या इससे संबंधित दूसरे किसी भी क्रिकेट टीम में नहीं खेल सकते हैं। बोर्ड के महासचिव संजय पटेल ने ये जानकारी दी।आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज एस श्रीशांत पर बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। श्रीशांत के अलावा बीसीसीआई ने अंकित चव्हाण पर भी आजीवन बैन लगा दिया है। सिद्धार्थ त्रिवेदी पर एक साल का प्रतिबंध लगा है। अमित सिंह पर पांच साल का बैन लगा है। वहीं सबूतों के अभाव में हरमीत सिंह को छोड़ दिया गया। खिलाड़ियों पर बैन का ये फैसला बीसीसीआई की अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com