सेंसेक्स 20 हजार के पार, 727 अंकों की तेजी पर बंद हुआ
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 727.04 अंकों की तेजी के साथ 19,997.10 पर तथा
निफ्टी 216.35 अंकों की तेजी के साथ 5,896.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक
एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 178.33
अंकों की तेजी के साथ 19,448.39 पर खुला और 727.04 अंकों या 3.77 फीसदी की
तेजी के साथ 19,997.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने
20,012.69 के ऊपरी और 19,444.66 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 58.10 अंकों की तेजी के साथ 5,738.50 पर खुला और 216.35 अंकों या 3.81 फीसदी की तेजी के साथ 5,896.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 5,904.85 के ऊपरी और 5,738.20 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 74.51 अंकों की तेजी के साथ 5,525.52 पर और स्मॉलकैप 59.00 अंकों की तेजी के साथ 5,402.81 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (5.98 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (5.50 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (5.30 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (4.80 फीसदी) और बिजली (3.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com