-->

Breaking News

कांग्रेस के खिलाफ देशव्‍यापी आंदोलन छेड़ेंगे बाबा रामदेव

नई दिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस नीत सरकार पर भ्रष्टाचार पर काबू पाने विदेशों से काला धन वापस लाने में विफल रहने का आरोप लगाया और 13 सितंबर से देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की घोषणा की।यहां जंतरमंतर पर `व्यवस्था परिवर्तन रैली` को संबोधित करते हुए रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर `आर्थिक कुप्रबंधन` के लिए हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता स्विस बैंक में पड़े धन को वापस लाने का कोई प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के फैसले सोनिया गांधी से प्रभावित होते हैं।

रामदेव ने कहा कि उन्हें संविधान के मुताबिक काम करना चाहिए न कि 10 जनपथ के निर्देश के मुताबिक। रामदेव ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार पर काबू पाने में विफल रहने का आरोप लगाया। योग गुरु ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के प्रयास का समर्थन किया।मनमोहन सिंह की टिप्पणी कि राहुल गांधी 2014 के आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री के रूप में बेहतर पसंद हो सकते हैं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि लोग इस पर अपना फैसला सुनाएंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com