-->

Breaking News

सचिन भारत में ही 200वां टेस्ट मैच खेलकर लेंगे संन्यास!

कोलकाता। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपना 200वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेल सकते हैं और भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा इस वर्ष के अंत तक हो सकता है।बीसीसीआई  की वर्किग कमेंटी की जारी बैठक में वेस्टइंडीज टीम के भारत दौरे को लेकर चर्चा होगी। बीसीसीआई  वेस्टइंडीज की टीम को दो टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेलने के लिए आमंत्रित करेंगी।

इस बारे में बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने बताया कि हमने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। हमें आशा है कि इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि वर्किग कमेटी की बैठक में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के संबंध में किसी तरह की चर्चा नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका अगर प्रस्ताव पर सहमत नहीं होता है तो इस बारे में अंतिम निर्णय बीसीसीआइ द्वारा लिया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआइ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को घरेलू प्रशंसकों के सामने 200वां टेस्ट मैच खेलने का मौका देकर उनकी शानदार विदाई चाहती हैं। यह मैच मुंबई और कोलकाता में होंगे और इस संबंध में अंतिम निर्णय बीसीसीआइ की ओर से जल्द ही लिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com