-->

Breaking News

मोदी से मुलाकात की तैयारी में हबीबुल्ला

नई दिल्ली | राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्ला अपने पिछले प्रयासों के नाकाम होने के बाद एक बार फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कोशिश में हैं। वह मोदी के साथ 2002 के गुजरात दंगों के पीड़ितों के पुनर्वास, अल्पसंख्यक बच्चों को छात्रवृत्ति, पारसी और सिख समुदायों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना चाहते हैं।पिछले साल हबीबुल्ला ने कम से कम दो बार मोदी से मुलाकात करने का प्रयास किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन अब हबीबुल्ला का कहना है कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए नए सिरे से पहल करेंगे। 

हबीबुल्ला ने कहा कि हमने पहले भी उनसे (मोदी) मिलने की कोशिश की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से मुलाकात नहीं हो सकी। अब मैं उनसे जल्द मुलाकात करने के लिए नए सिरे से पहल करूंगा। उम्मीद करते हैं उनके साथ जल्द मुलाकात हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे हैं जिनको गुजरात सरकार और वहां के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने हैं। इनमें 2002 के दंगा पीड़ितों के पुनर्वास और इनसे जुड़े दूसरे मुद्दे तथा अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति का गुजरात सरकार द्वारा विरोध किए जाने का मामला अहम है। उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का यह कहते हुए विरोध किया है कि यह भेदभावपूर्ण योजना है और वह अपने यहां इसे लागू नहीं करेगी। फिलहाल इससे जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com