-->

Breaking News

अनिल कपूर के लिए शबाना ने किया ’24’ में काम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि उन्होंने ‘24’ में अनिल कपूर के कारण कैमियो भूमिका की है। शबाना आजमी ने कहा कि मैंने अनिल कपूर के कहने पर 24 में काम किया है। मैं अनिल कपूर को पिछले 30 वर्षों से जानती हूं। अनिल कपूर के साथ मैंने पहली बार ‘एक बार कहो’ में काम किया था। अनिल कपूर में काम करने के प्रति जूनून आज भी बरकरार है। इस सीरियल में मैने अभिलाषा गरेवाल नाम की महिला का किरदार निभाया है। इस तरह का किरदार मैंने कभी नहीं निभाया है।

उल्लेखनीय है कि ‘24’ अमेरिका के बहुचर्चित शो ‘24’ का हिंदी संस्करण है। इस सीरियल में अनिल कपूर एटीयू चीफ जय सिंह राठौर का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में अनिल कपूर और शबाना आजमी के अलावा अनुपम खे, राहुल खन्ना, मंदिरा बेदी, अनीता राज, रिचा चड्डा की भी अहम भूमिकाएं हैं। अनिल कपूर निर्मित और अभिनय देव के निर्देशन में बना यह सीरियल कलर्स पर अक्तूबर में प्रसारित होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com