-->

Breaking News

बैतूल में 3 बच्चे के साथ युवक कुएं में कूदा

बैतूल | मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी है। युवक की पत्नी की पिछले माह कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुलताई थाना क्षेत्र के दिनेश गोंडी अपने तीन बेटों आकाश, विकास व रीतेश के साथ कुएं में कूद गया। बच्चों की उम्र एक से चार वर्ष है। चारों की मौत हो गई है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दिनेश की पत्नी की बीते माह ही कुएं में गिरने से मौत हो गई थी, उसी कुएं में दिनेश बच्चों के साथ कूद गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com