-->

Breaking News

पीटी ऊषा के साथ भारत जागो दौड़ में दौड़े हजारो लोग

भोपाल। आज राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित भारत जागो दौड़ में बीस हजार से अधिक लोगों ने सितारों के साथ भाग लिया। दौड़ का आयोजन स्वामी विवेकानंदजी की सार्ध शती समारोह के तहत किया गया। उन्होंने आज के दिन ही 1893 में शिकागो में ओजस्वी भाषण दिया था। उड़नपरी पीटी उषा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मदन लाल के फ्लैग आफ के साथ 16 समूहों के लोगों ने दौड़ना शुरू कर दिया। इस मौके पर अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अशोक ध्यानचंद, फिल्म अभिनेत्री कनिका तिवारी, सांसद अनिल माधव दवे, मंत्री बाबूलाल गौर, खेल मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, महापौर कृष्णा गौर, विधायक धु्रवनारायण सिंह, विश्वास सारंग सहित काफी संख्या में लोग एकत्रित थे।




No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com