-->

Breaking News

बारिश 55 इंच पार, आज भी पानी गिरने के आसार

इंदौर. लगातार दूसरे दिन बारिश ने शहर को भिगो दिया। हफ्तेभर की तपिश से भी छुटकारा मिला। शुक्रवार रात से शनिवार देर रात तक कभी तेज-कभी धीमी बारिश का सिलसिला चला। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक 31.4 मिमी यानी सवा इंच बारिश हुई। अब इस मौसम में बारिश का आंकड़ा 55 इंच पार हो गया।

शनिवार को घने काले बादलों के कारण दोपहर में अंधेरा-सा छा गया। दिनभर तेज बारिश हुई। ठंडी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस मौसम में  १४क्४.८ मिलीमीटर यानी 55.31 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो मप्र से मानसून के विदा होने में कम से कम हफ्तेभर का समय लगेगा। आमतौर पर 30 सितंबर तक मानसूनी सीजन माना जाता है।

सुबह से शाम तक

सवा इंच बारिश

शुक्रवार रात से शनिवार शाम 5.30 बजे तक

92.8 मिमी (3.66 इंच)।

शनिवार सुबह से शाम 5.30 बजे तक

31.4 मिमी (1.24 इंच)।

अब तक कुल बारिश 1404.8 मिमी (55 इंच)

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com