-->

Breaking News

मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी,60 के दबे होने की आशंका

मुंबई। मुंबई के डॉकयार्ड रोड में इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है। ये हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ। बिल्डिंग बीएमसी की बताई जा रही है। इमारत के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। मलबे से अब तक पांच लोगों को निकाला जा चुका है।

आशंका जताई जा रही है कि मलबे में 50 से 60 लोग दबे हो सकते हैं। हालांकि बीएमसी को सही आंकड़ा पता नहीं है। लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई में इमारत गिरने का ये पहला मामला नहीं है। इस तरह के हादसे की खबर अकसर आती रहती है।

बचाव कार्य में करीब 70 कर्मचारियों को लगाया गया है ताकि दबे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके। मौके पर तबाही का मंजर नजर आता है, चारों तरफ मलबा बिखरा पड़ा है। बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय इमारत में 60-70 लोग थे। राहतकर्मी और स्थानीय लोग राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com