श्रीनिवासन ने की BCCI अनुशासन समिति की बैठक की अध्यक्षता
नई दिल्ली: बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने शुक्रवार शाम
अनुशासन समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसने आईपीएल छह में स्पाट फिक्सिंग
में भूमिका के लिये दागी क्रिकेटरों एस श्रीसंत और अंकित चव्हाण पर आजीवन
प्रतिबंध लगाया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (कैब) के सचिव आदित्य वर्मा ने इस पर सवाल उठाये। वह उस पंचतारा होटल में उपस्थित थे जिसमें बैठक हुई। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने हालांकि स्पष्ट किया कि कोई श्रीनिवासन के बैठक में भाग लेने पर कैसे सवाल नहीं खड़ा कर सकता है।
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘श्रीनिवासन ने बोर्ड की दैनिक गतिविधियों से खुद को अलग रखा है। लेकिन स्पाट फिक्सिंग के आरोपी खिलाड़ियों पर फैसला देने वाली अनुशासन समिति की बैठक हर दिन नहीं होती। इसलिए श्रीनिवासन पर बैठक की अध्यक्षता करने के लिये अदालत की अवमानना का आरोप नहीं लगाया जा सकता है।’
उन्होंने कहा, ‘सचाई यह है कि जगमोहन डालमिया के पास किसी अन्य कारण वाले किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं है। अनुशासन समिति अध्यक्ष की अनुपस्थिति में फैसला नहीं सुना सकती थी और श्रीनिवासन की उपस्थिति जरूरी थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com