येदियुरप्पा ने दिए BJP में वापसी के संकेत
बेंगलुरू।
कर्नाटक में बीजेपी के पूर्व नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री प्रत्याशी
बनाए जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को पार्टी में लौटने के संकेत दिए।मोदी
के नाम की घोषणा के तुरंत बाद ही येदियुरप्पा ने कहा कि हम 18 और 19
सितंबर को अपनी पार्टी (कर्नाटक जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेताओं के साथ
विमर्श करने के बाद फैसला लेंगे। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
की पहली सरकार के पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वे मोदी के
मनोनयन का स्वागत करते हैं और वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मजबूती के
लिए काम करेंगे।
खनन घोटाले के आरोपों को लेकर येदियुरप्पा को जुलाई 2011 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा था। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अपनी पार्टी केजेपी गठित की। 5 मई को संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। उनकी पार्टी सिर्फ छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com