-->

Breaking News

BJP चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बने राजनाथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रविवार को 2014 लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाए गए। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थान लिया है। मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यह फेरबदल किया गया है।पार्टी की संसदीय बोर्ड ने यह फैसला रविवार को किया। मोदी ने इस पद से हटते हुए राजनाथ सिंह के नाम का प्रस्ताव किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। पार्टी के महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि राजनाथ सिंह के नाम का प्रस्ताव संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि मोदी को 13 सितंबर को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। उस वक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था और इससे कयास लगाया गया कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। मोदी को इस साल जून में पार्टी की प्रचार अभियान समिति का प्रमुख घोषित किया गया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com