सीरिया पर फिलहाल टला हमला
वाशिंगटन: अपने ही नागरिकों पर रासायनिक हमले के आरोपों का सामना
कर रहे सीरिया पर हमले के बादल फिलहाल छंटते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया पर हमले के लिए कांग्रेस में होने वाली
वोटिंग फिलहाल टाल दी है और एक बार फिर इस संकट का राजनीतिक हल निकालने की
पहल की है।ओबामा ने अपने भाषण में कहा कि वह मामले का शांतिपूर्ण हल
निकालने के लिए रूस और चीन के साथ मिलकर काम करेंगे और कोशिश करेंगे कि
सीरिया अपने सारे रासायनिक हथियार सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दे।
हालांकि ओबामा ने साफ किया कि अगर सीरिया की असद सरकार उनके प्रस्ताव को नहीं मानती है, तो उसे सबक सिखाने के लिए अमेरिकी सेना तैयार है। इस बीच, पहले रूस और फिर अमेरिका की चेतावनी के बाद अब सीरिया ने रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में सौंपने का प्रस्ताव मान लिया है।रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव का प्रस्ताव है कि अगर सीरिया के हथियारों पर अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण रखने से हमलों को टाला जा सकता है, तो रूस दमिश्क से बात करने को तैयार है। एक प्रस्ताव यह भी है कि रूस सीरिया से अपने रासायनिक हथियार नष्ट करने और रसायनिक हथियार प्रतिबंध संधि को मानने की भी अपील करेगा।वहीं फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र में सीरिया पर एक प्रस्ताव लाएगा, जो सीरिया के रासायनिक हथियारों की अंतरराष्ट्रीय निगरानी के लिए लाया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com