-->

Breaking News

मप्र पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड यहाँ से DOWNLOAD करें



भोपाल। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित मप्र पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जल्द ही एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी पीईबी की बेवसाइट vyapam.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मप्र पटवारी परीक्षा का आयोजन 9 दिसम्बर से शुरू होगा जो लगातार 31 दिसम्बर तक चलेगा। कुल 9235 रिक्त पदों के लिए करीब 12 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। यह मप्र के इतिहास की सबसे बड़ी आॅनलाइन परीक्षा होगी। बताया गया है कि परीक्षाएं प्रतिदिन 2 सत्रों में आयोजित की जाएंगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से शुरू होगा जबकि दूसरा सत्र दोपहर 1:30 बजे शुरू किया जाएगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

उम्मीदवार व्यापमं की अधिकृत बेवसाइट पर जाकर या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपने TEST ADMIT CARD डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन या बस स्टेंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए व्यापमं ने गूगल मेप भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार आप आसानी से अपना परीक्षा केंद्र तलाश सकते हैं। 

अपने परीक्षा केंद्र का गूगल मैप के जरिए रास्ता पता करने के लिए यहां क्लिक करें

मप्र पटवारी परीक्षा एडमिट कार्ड DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com