महिला एकल में सिंधु की चौंकाने वाली हार
टोक्यो : विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की महिला स्टार
पीवी सिंधु को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे
दौर में जापान की क्वालीफायर खिलाड़ी के हाथों चौंकाने वाली हार मिली।
टूर्नामेंट की आठवीं और विश्व की 10वीं वरीय खिलाड़ी सिंधु को जापान की
अकाने यामागुची ने 21-6, 21-17 से हराया। सिंधु सिर्फ 32 मिनट कोर्ट पर रह
सकीं।
सिंधु की हार के साथ महिला वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है लेकिन पुरुष वर्ग में भारत के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं। इनमें एचएस प्रनॉय, के. श्रीकांत और अजय जयराम शामिल हैं। इसके अलावा मनु अत्री और सुमीत रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को भी हार मिली है।
प्रनॉय ने गुरुवार को टोक्यो मेट्रोपॉलिटन स्टेडियम में डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन को 21-14, 13-21, 21-17 से पराजित किया। यह मैच 53 मिनट चला। श्रीकांत ने जापान के काजूतेरू कोजाई को 21-12, 21-16 से हराया। यह मैच 32 मिनट चला। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।
अगले दौर में श्रीकांत जापान के ही केनीचि तोगो से भिड़ेंगे। तोगो को टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त है। जयराम ने दूसरे दौर में जापान के युची इकेदा को 21-13, 11-21, 21-18 से हराया। यह मैच 55 मिनट चला। अत्री और रेड्डी की जोड़ी को दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के लियू जियालोंग और क्यू जिहान की चौथी वरीय जोड़ी ने 21-17, 21-16 से हराया। भारतीय जोड़ीदार 36 मिनट में हार को मजबूर हुए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com