-->

Breaking News

काउंटी में गौतम गंभीर का खराब प्रदर्शन जारी

कैंटरबरी। पारिवारिक कारणों से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट की अपनी टीम एसेक्स को बीच में छोड़ स्वदेश लौटे गंभीर को वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ भारत-ए में जगह देकर वापसी का एक मौका तो जरूर दिया गया है, लेकिन गंभीर का खराब फॉर्म चिंता का सबब बनता जा रहा है। वापस काउंटी खेलने पहुंचे गंभीर बुधवार को केंट के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन भरपूर समय क्रीज पर गुजारने के बावजूद 36 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

गंभीर ने इस स्कोर तक पहुंचने के लिए 137 गेंदों का सामना किया और क्रीज पर 157 मिनट गुजारे। पहली बार काउंटी क्रिकेट खेल रहे गंभीर ने अब तक एसेक्स के लिए अंतिम छह पारियों में 31, 21, 2, 0, 106, 36 रन बनाए हैं। ग्लूस्टरशायर के खिलाफ दूसरी पारी में अब तक उन्होंने एकमात्र बेहतरीन शतकीय पारी खेली है। गंभीर की लगातार चिंताजनक पारी भारत के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com