-->

Breaking News

नोट का इस्तेमाल माला बनाने में न करें: RBI

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को आम लोगों से कहा कि राष्ट्रीय मुद्रा का सम्मान करें और इनका इस्तेमाल माला बनाने में न करें या सामाजिक कार्यक्रम में किसी के ऊपर इसे न्योछावर न करें, जैसा कि शादी और राजनीतिक रैलियों में एक आम रिवाज बन गया है। आरबीआई ने आम लोगों से अपील में कहा कि बैंक नोट का उपयोग माला बनाने, पंडाल या पूजा मंडप सजाने में या सामाजिक समारोहों में किसी के ऊपर न्योछावर करने में नहीं करें।

आरबीआई ने कहा कि ऐसे कार्यो से नोट खराब हो जाते हैं और ये कम दिन चलते हैं। आरबीआई ने कहा कि बैंक नोट का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि यह संप्रभुता का प्रतीक है और लोगों को इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और बैंक नोट की जीवन अवधि बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। बैंक ने यह भी कहा कि देश भर में स्वच्छ नोट की आपूर्ति करने के लिए सभी तरह के कदम उठा रहा है। बैंक ने लोगों से देश में स्वच्छ नोट नीति के पालन की कोशिश में मदद करने का आग्रह किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com