कश्मीर के शोपियां में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू
श्रीनगर।
जम्मू कश्मीर के शोपियां में बुधवार को सीआरपीएफ के जवान की कथित गोलीबारी
में एक व्यक्ति की मौत के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर गुरुवार को
अनिश्चिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। सीआरपीएफ इन आरोपों से इंकार कर रही
है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक मुहम्मद राफी राथर (28) की गंगारन
शिविर में तैनात सीआरपीएफ के जवान की गोलीबारी में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि यह घटना शोपियां शहर के नजदीक उस वक्त हुई, जब वह शिविर से हो कर गुजर रहा था। इस गोलीबारी में एक लड़की सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इधर, सीआरपीएफ के अधिकारी गगारन में तैनात जवान द्वारा किसी तरह की गोलीबारी किए जाने से इंकार कर रहे हैं। श्रीनगर में सीआरपीएफ के प्रवक्ता किशोर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि सीआरपीएफ ने गोलीबारी शुरू नहीं की। हमारे जवान सड़कों पर तैनात भी नहीं थे।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को गगारन में हुई गोलीबारी की घटना की भी जांच हो रही है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग चारों मृतकों को जहां आम नागरिक बता रहे हैं वहीं मीर का कहना है कि तीन का आतंकवाद से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं है और वे सभी निश्चित रूप से आम नागरिक थे। गोलीबारी में मारा गया चौथा व्यक्ति आतंकवादी था।
आईजीपी ने कहा कि स्थानीय लोग उसे बिहार का श्रमिक बता रहे हैं, लेकिन हमारे सूत्रों के मुताबिक वह आतंकवादी था। पुलिस प्रमुख ने कहा कि दोनों मामलों को दर्ज कर लिया गया है। इधर, अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने शोपियां में हुई मौत को लेकर कश्मीर घाटी और चेनाब घाटी के जिले किश्तवाड़, डोडा और रामबन में गुरुवार को बंद का आह्वान किया है।
जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मुहम्मद यासिन मलिक ने भी शुक्रवार को श्रीनगर के लाल चौक पर धरने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शहर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर में बुधवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com