नवाज ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया कश्मीर का मुद्दा
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित
करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीरियों को
आत्म-निर्णय का अधिकार होना चाहिए। नवाज शरीफ ने कहा है कि कश्मीर के लोगों
की उपेक्षा नहीं की जा सकती। इसलिए कश्मीर मुद्दे की निगरानी संयुक्त
राष्ट्र करे। नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि भारत और
पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए वो ठोस पहल करे।
पाकिस्तानी
प्रधानमंत्री के मुताबिक जम्मू कश्मीर का मसला जनवरी 1948 से ही सुरक्षा
परिषद में है। सात दशक बीत जाने के बावजूद ये मामला अब तक अनसुलझा है। शरीफ
और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रविवार को यहां मुलाकात का कार्यक्रम है।
शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभानी चाहिए। शरीफ ने कहा कि अतीत की तरह, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय
समुदाय से आह्वान करता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों
के अनुसार कश्मीरियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपने भविष्य के बारे में
फैसला करने का अवसर मिलना चाहिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com