-->

Breaking News

पीएम ने ओबामा को बताया, पाक आतंक का गढ़

न्यूयार्क। ओबामा से मनमोहन सिह की व्हाइटहाउस में मुलाकात हुई। इस मुलाकात में नई दिल्ली ने पाकिस्तान की जमीन से पनप रहे आतंकवाद का मुद्दा जोरशोर से उठाया। ओबामा से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी भी आतंक का गढ़ पाकिस्तान में है। पीएम ने जम्मू हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादी लगातार बातचीत की प्रकिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जम्मू हमले में मारे गए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

बराक ओबामा ने जम्मू में हुए चरमपंथी हमले की निंदा करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से होने वाली मुलाकात पर मनमोहन सिंह का कहना था कि वो नवाज शरीफ से मिल तो रहे हैं लेकिन इस मुलाकात से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि आतंकवादी घाटी में अभी भी सक्रिय हैं। इससे पहले, वाशिंगटन पहुंचकर प्रधानमंत्री ने कहा था कि अमरीका भारत का एक अहम रणनीतिक साझेदार है और राष्ट्रपति ओबामा के शासनकाल में दोनों ही देशों ने अपने आपसी रिश्तों को कई क्षेत्रों में बढ़ाया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com