-->

Breaking News

राहुल गांधी की पहल डेमेज कंट्रोल और श्रेय लेने की होड़ है : विश्वास सारंग

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि दागी नेताओं को लेकर जिस तरह कांग्रेस और यूपीए ने अध्यादेश का सुरक्षा कवच दिया था उसका भारतीय जनता पार्टी ने लगातार विरोध किया है। अध्यादेश का विपक्ष ने विरोध कर राष्ट्रपति से भी गुहार लगायी थी कि इस पर हस्ताक्षर न किये जायेंगे। राष्ट्रपति के तेवर देखकर राहुल गांधी ने अपनी सरकार पर सवाल उठाकर खुद क्रेडिट लेने का नाटक किया है। यह देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

सारंग ने कहा कि कांग्रेस सौ सिरों की पार्टी है, अलग-अलग बयानबाजी और निर्णय उसकी पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को भली-भांति पहचान चुकी है कि कांग्रेस में मां आर्डिंनेंस पास करवाती है और बेटा उसको खारिज करने की नौटंकी करता है। सारंग ने कहा कि देश की जनता मूर्ख नहीं है जो कि कांगे्रस की नौटंकी को सहन करें। जनता कांगे्रस की नौटंकी का करारा जबाव देगी।

उन्होनें कहा कि अध्यादेश पर राहुल गांधी का बयान महज राजनैतिक हथकंडा है। राष्ट्रपति जी का संकेत अध्यादेश के विरोध में था। इसे देखकर कांग्रेस डेमेज कंट्रोल के मोड में आयी थी और राहुल गांधी ने श्रेय लेने की कोशिश की है। कांग्रेस की मंशा है कि अध्यादेश पारित न होने की दशा में जो क्रेडिट भाजपा, विपक्ष अथवा राष्ट्रपति को जाता उसे बीच में हड़प लिया जाये। राहुल गांधी की ड्रामेबाजी जनता समझ चुकी है।

विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक तरह से यूपीए सरकार की मंशा के विरूद्ध बयान दिया है। लेकिन इस विरोध के बारें में हैरत की बात नहीं है। क्योंकि कांग्रेस पुराने समय से भी दोमुखी बात के लिए कुख्यात रही है। यहां जो माफिक आता है वह कांग्रेस को ग्राह्य है। लेकिन कब कौन सी बात प्रासंगिक होगी कांगे्रस खुद नहीं जानती। वह तो मंच लूटने में भरोसा करती है। कांग्रेस ने मुंह छिपाने के लिए राहुल गांधी को आगे बढ़ा दिया है। कांग्रेस के नेताओं को यू-टर्न करने की पुरानी आदत है, जिसे कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अध्यादेश को फाड़कर फेंकनें की बात से जाहिर कर दिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com