हबीबगंज-इंदौर वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ
भोपाल। रेल बजट 2012.13 में घोषित बहुप्रतीक्षित डबल डेकर
ए.सी.एक्सप्रेस ट्रेन हबीबगंज-इंदौर एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा का शुभारंभ
भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा हबीबगंज में
आयोजित एक गरिमामय समारोह में गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया । श्री अधीर
रंजन चौधरी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप भारतीय रेल अपने नये आयामों को
प्राप्त करने में सफल हुआ है एवं निरंतर सफलता के सर्वोच्च शिखर की ओर
अग्रसर है. आपने विश्वस्तरीय उच्चतम तकनीक से परिपूर्ण इस अनूठी
वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस गाड़ी के यात्रा के आनंद से मार्ग के
यात्रियों को रूबरू कराया. रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने पश्चिम मध्य रेल
एवं मध्यप्रदेश की जनता को वातानुकूलित डबल डेकर एक्सप्रेस गाड़ी की सौगात
देकर गौरवान्वित किया । यह गाड़ी प्रदेश की राजधानी भोपाल तथा उद्योगनगरी
इंदौर को जोड़कर यात्रियों को न केवल एक अनूठी आनंददायक, सुखद यात्रा वरन्
दोनों शहरों के विकास को त्वरित गति भी प्रदान करेगी. रेल मंत्रालय, भारत
सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान
करना है ।
दिनांक 28 सितम्बर2013 से 22183@22184 हबीबगंज-इंदौर-हबीबगंज(वाया देवास) एवं 22185@22186 भोपाल-इंदौर-भोपाल(वाया उज्जैन) डबल डेकर एक्सप्रेस की नियमित सेवा प्रारंभ होगी। जिसका कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रारंभ हो गया है ।इस अवसर पर सांसद श्री कैलाश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुये। श्री जोशी ने अपने सम्बोधन में इस नई सेवा के शुभारंभ अवसर पर रेल राज्यमंत्री एवं रेल प्रशासन को बधाई दी एवं नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को हबीबगंज तक विस्तारित करने की मॉंग की। इस अवसर पर भारतीय रेल की यात्री सुविधा समिति के सदस्य श्री गोविन्द गोयल द्वारा इस डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन को बैरागढ़ में हाल्ट देने के अनुरोध को रेल राज्यमंत्री ने मंच से ही अपने सम्बोधन के दौरान तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी,जिससे इस गाड़ी को बैरागढ़ में हाल्ट प्रदान कर दिया गया है ।
रेल राज्यमंत्री श्री चौधरी ने सांसद श्री जोशी के सुझाव पर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर निर्णय लेने को कहा। उन्होंने भविष्य में भोपाल एवं मध्यप्रदेश को रेल सुविधायें प्रदान करने हेतु सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया ।इस बहुप्रतीक्षित हबीबगंज-इन्दौर एवं भोपाल-इन्दौर के बीच डबल डेकर ए.सी.एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारम्भ हो रहा है। जिससे भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर एवं सीहोर के यात्रियों को आने-जाने के लिये एक सीधी ट्रेन उपलब्ध हो गई है। यह ट्रेन हबीबगंज से इंदौर(वाया देवास)एवं भोपाल से इंदौर(वाया उज्जैन) होकर प्रतिदिन दो फेरे लगायेगी। यात्रियों के लिये इस ए.सी.डबल डेकर ट्रेन में 11 कोच रहेंगे, जिसके प्रत्येक कोच में 120 सीटंे उपलब्ध हैं । इस प्रकार कुल 1320 आरक्षित सीट की क्षमता युक्त यह ट्रेन हबीबगंज-इंदौर मार्ग के यात्रियों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी। प्रकाश व्यवस्था एवं वातानुकूलन के लिए इस गाड़ी के दोनों सिरों पर दो पावर जनरेटर कार लगाए गए है ।
जल्दी संचालित होने वाली आपातकालीन खिड़कियॉं। साफ सुथरे आधुनिक प्रसाधन।डिस्कब्रेक युक्त शीघ्र गतिमान एवं शीघ्र नियंत्रित होने वाले कोच। रेक्रान मटेरियल से बनी कुर्सीयॉं जो सर्दी में गरम एवं गर्मी में ठंडी रहती है। सभी कोचों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, आटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, कम्पेक्ट वॉश-बेसिन, वेस्टीब्यूल दरवाजे एवं वातानुकूलित कम्पार्टमेन्ट आदि की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं । नई तकनीक से युक्त यह कोच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखते हैं । शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियों के कोचों में 78 यात्रियों के बैठने की क्षमता की तुलना में डबलडेकर ट्रेन के कोचों में 120 यात्रियों के बैठने की क्षमता है जो कि शताब्दी एक्सप्रेस के कोचों की तुलना में 54% अधिक है । इस नई एसी डबल डेकर ट्रेन के डिब्बे विभिन्न उन्नत तकनीकी एवं विशेष स्टेनलेस स्टील से बनाये गये हैं। सीटों की बनावट सम्मुखीय रखी गई है ताकि यात्री परिवार सहित यात्रा का भरपूर आन्नद उठा सकें। बेहतर संरक्षा को ध्यान में रखते हुये सीटों के निर्माण में अग्निरोधी सामग्री का उपयोग किया गया है। यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वल्पाहार के लिए गाड़ी में फ्रीज एवं हॉटकेस युक्त प्रत्येक कोच में एक लघु पेन्ट्री लगाई गई है।अनेक विशेषताओं से सुसज्जित इस पूर्ण वातानुकूलित गाड़ी में और भी कई खूबियॉं हैं, जिससे यात्रा के दौरान यात्री सुखद आनन्द प्राप्त कर सकेंगे ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com