-->

Breaking News

नाराज आडवाणी को मनाने पहुंचे सुषमा-अनंत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ऐतराज के बावजूद आखिरकार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी की तरफ से पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने आडवाणी की नाराजगी को दरकिनार कर ये फैसला लिया। कल बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में आडवाणी शामिल नहीं हुए थे।शुक्रवार की शाम को मोदी के नाम के ऐलान के बाद से बीजेपी पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। पार्टी को डर हैं कि आहत आडवाणी कहीं इस्तीफा न दे दें या मीडिया में खुलकर बयानबाजी न कर दें। इसलिए मोदी को कमान सौंपने के बाद पार्टी एक बार फिर से आडवाणी को मनाने में जुट गई है।

आज सबसे पहले सुषमा स्वराज और अनंत कुमार आडवाणी के घर पहुंचे। मुरलीधर राव और बलबीर पुंज भी आडवाणी के घर पहुंचे। बीजेपी को डर है कि पार्टी की निर्णय प्रक्रिया और अध्यक्ष राजनाथ सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर आडवाणी कहीं कोई और खत मीडिया में न जारी कर दें। कल आडवाणी ने पार्टी अध्यक्ष के नाम एक चिट्ठी लिखकर पार्टी की निर्णय प्रक्रिया और अध्यक्ष राजनाथ सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए थे। आडवाणी की इस चिट्ठी से भी बीजेपी परेशान हैं इसलिए पार्टी के नेता आडवाणी को लगातार समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com