‘आइटम सॉन्ग’ शब्द से नफरत है: अदिति
मुंबई ।
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ‘आइटम सॉन्ग’ शब्द के पूरी तरह खिलाफ हैं। वह
कहती हैं कि उन्हें ‘डांस नंबर’ का हिस्सा बनने में कोई एतराज नहीं हैं,
लेकिन यह शिष्ट होना चाहिए।अदिति ने यहां कहा कि मुझे आइटम सॉन्ग शब्द से
नफरत है। मेरे लिए, आइटम गाना वह होता है, जिसमें लड़की छोटे कपड़े पहनती
है और सेक्सी दिखती हो। मैं घटिया नहीं दिखना चाहती हूं। मेरे लिए, शिष्टता
महत्वपूर्ण है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मैं आइटम गाना करूंगी। लेकिन
हां, अगर यह एक नृत्य गीत हुआ तो मैं इसे करना पसंद करूंगी।
इन दिनों अदिति अपनी आगामी फिल्म ‘बॉस’ के प्रचार में व्यस्त है। इसमें उन्होंने बिकिनी भी पहनी है। अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अपने बोल्ड रूप पर मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से अदिति खुश हैं।पूर्व में ‘रॉकस्टार’, ‘लंदन’, ‘पेरिस’ और ‘न्यूयॉर्क’ फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अदिति ने कहा कि मुझे फिल्म के लिए वजन न घटाने के लिए कहा गया था। लेकिन मैंने अपने शरीर में कसाव के लिए कड़ी मेहनत की। मैं, एक स्वाभाविक महिला शरीर चाह रही थी। मैंने कड़ा शारीरिक परिश्रम किया, जिसके लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।एंथनी डिसूजा निर्देशित ‘बॉस’ 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होनी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com