-->

Breaking News

यश चोपड़ा एक निडर फिल्मकार थे : शाहरुख

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि यश चोपड़ा किंग ऑफ रोमांस होने के साथ हीं एक  निडर फिल्मकार थे।शाहरुख खान ने कहा कि यशजी ने मुझसे एक बार कहा था तुम वही काम करो जिसके लिए तुम्हारा दिल इजाजत देता है। यह काम सफल होता या असफल इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। मैंने यशजी से जीवन जीने का सलीका सीखा है। मैं अपने आपको बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने यशजी के साथ काम किया है।
   
यश चोपड़ा की जयंती 27 सिंतबर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रैंप वॉक करने के बाद किंग खान ने कहा कि यशजी के साथ अंतिम बार मैंने 'जब तक है जान' में काम किया था। इस फिल्म के निर्माण के दौरान वह बेहद भावुक दिखाई दिए थे। यश जी मेरे मेंटर थे, वह एक महान और निडर फिल्मकार थे।शाहरुख ने यश चोपड़ा के साथ 'डर', 'दिलवाले दुल्हिनियां ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'मोहब्बतें', 'वीर ज़ारा', 'चक दे इंडिया', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी सफल फिल्मों में काम किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com