-->

Breaking News

रूस ने किया युद्ध की तैयारी में तेजी लाने का फैसला

 रूस | रूस के रक्षा मंत्रालय की मिसाइल रोधक चेतावनी-व्यवस्था ने 3 सितम्बर को भूमध्य सागर के क्षेत्र में मिसाइल जैसे दो चीजों को भूमध्य सागर के मध्य क्षेत्र से पूर्वी तट की ओर प्रक्षेपण का पता लगाया। इसके तुरंत बाद इस बात का खुलासा किया गया है कि ये दो मिसाइलें इजराइल और अमेरिका द्वारा मिसाइल विरोधी व्यवस्था के परीक्षण के लिए प्रक्षेपित की गई हैं।
मंगलवार को दोपहर बाद रूस के उपरक्षा मंत्री एन्टोनोव ने कहा कि भूमध्य सागर के क्षेत्र में इन मिसाइलों के प्रक्षेपण को देखकर रूस ने अपने जनरल स्टाफ़ हैडक्वाटर और वायु सेना के निदेशालयों के तहत युद्ध की तैयारी में तेजी लाने का फैसला लिया। एन्टोनोव ने यह भी कहा कि 3 सितम्बर को रूस की मिसाइल रोधक चेतावनी व्यवस्था द्वारा इजराइल एवं अमेरिका की दो मिसाइलों के प्रक्षेपण का पता लगाए जाने से रूस की इसी व्यवस्था की कामयाबी साबित हुई है। रूसी सेना हर समय भूमध्य सागर के क्षेत्र में संभावित सभी घटनाओं पर नजर रखे हुए है।
रूस में आम राय है कि इजराइल ने इस समय अपनी मिसाइल विरोधी व्यवस्था का परीक्षण कर गलती की है। रूसी राजडूमा के अंतर्राष्ट्रीय मामला आयोग के अध्यक्ष पुशकोव ने कहा कि इजराइल की इस हरकत से जाहिर है कि वह भी सैन्य कार्यवाही में हिस्सेदारी की तैयारी कर रहा है। सीरिया विरोधी कार्यवाही करने की पूर्वसंध्या पर इस तरह के परीक्षण ने यह दिखाया है कि अमेरिका ने युद्ध को टालने की कोशिश की बजाए सैन्य कार्यवाही के लिए पूरी तरह तैयार है।
रूस की कूटनीति एवं रक्षा-नीति कमेटी के अध्यक्ष लुकियानोव ने दावा किया कि मिसाइलों का प्रक्षेपण सीरिया विरोधी चुनौती है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति की संभवना है। लुकियानोव ने बल देकर कहा कि वर्तमान समय में रूसी नेतृत्व को सीरिया में रूसी नागरिकों एवं भूमध्य सागर में रूसी जंगी जहाजों की सुरक्षा पर और भी ध्यान देना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com