-->

Breaking News

BJP अपने गिरेवान में झांक कर देखे : सिंधिया

भोपाल | मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बागडोर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिवराज के सामने जीरो और अपरिपक्व बताए जाने संबंधी भाजपा के बयानों पर सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी को मशविरा दिया है कि वो अपना घर देखे। ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान की बागडोर सौंपे जाने के बाद कांग्रेस में एक बड़ा धड़ा खासा उत्साहित है। शिवराज सिंह चौहान के सामने सिंधिया को उतारे जाने पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वैसे भाजपा खेमे में कांग्रेस के इस कदम से खासी हलचल है। भाजपा के रणनीतिकारों से लेकर मुख्यमंत्री तक सिंधिया की घेराबंदी में जुट गए हैं। उधर नया दायित्व मिलने के बाद अपने क्षेत्र में पहुंचे सिंधिया का जोरदार स्वागत हुआ। नजदीकी सूत्रों के अनुसार पूरा रोड मैप सिंधिया तैयार करे बैठे हैं। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में सिंधिया रोड शो की तैयारी में हैं। 11 को खोलेंगे पत्ते : प्रदेश में चुनाव अभियान से जुड़े पत्ते 11 सितंबर को भोपाल में प्रस्तावित बैठक में खुल जाएंगे। चुनाव अभियान समिति की पहली बैठक इस दिन रखी है। शाम छह बजे से पीसीसी में बैठक होगी। इसमें समिति में सभी पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com