मोदी से मिले नीतीश के विधायक छेदी, पार्टी से निलंबित
पटना।। बिहार में 17 पुराना गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच शह-मात का खेल जारी है। जेडीयू विधायक और बिहार के ताकतवर दलित नेताओं में एक छेदी पासवान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की। छेदी की मोदी से मुलाकात को जेडीयू ने काफी गंभीरता से लिया। शनिवार को शाम होते होते जेडीयू ने छेदी को पार्टी से निलंबित कर दिया। बिहार के सियासी पंडितों के मुताबिक, छेदी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वह बीजेपी के टिकट पर अगला चुनाव लड़ना चाहते हैं। छेदी से पहले बिहार कांगेस के नेता अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव एवं दसई चौधरी तथा मुजफ्फरपुर से जेडीयू सांसद कैप्टन जय नारायण निषाद ने हाल ही में मोदी से मुलाकात की थी।
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि छेदी पासवान ने मोदी से गांधीनगर मे मुलाकात की और दोनों ने 2014 के आम चुनाव से पहले बिहार के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में करीब 45 मिनट तक विचार-विमर्श किया। कैमूर जिले के मोहनिया से विधायक पासवान के नीतीश से संबंध मधुर नहीं चल रहे हैं। छेदी को 2010 के चुनावों के बाद राज्य मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था। छेदी जेडीयू को लेकर अपनी अप्रसन्नता पहले ही जगजाहिर कर चुके हैं। वह बिहार के चौथे ऐसे असंतुष्ट नेता हैं, जिन्होंने बीजेपी के पीएम कैंडिडेट से पिछले डेढ़ माह में मुलाकात की है।इसके पहले बिहार कांगेस के नेता अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव एवं दसई चौधरी तथा मुजफ्फरपुर से जेडीयू सांसद कैप्टन जय नारायण निषाद ने हाल ही में मोदी से मुलाकात की थी। भाजपा सूत्रों के अनुसार इनमें से कुछ 2014 के चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि मोदी बिहार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जहां नीतीश ने जेडीयू के एनडीए में शामिल रहने के दौरान प्रचार के लिए उनको आने से रुकवा दिया था। बाद में जेडीयू एनडीए से अलग हो गया और मोदी को बीजेपी की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि मोदी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बिहार में रैली करेंगे।जेडीयू विधायक छेदी पासवान पहले लालू प्रसाद के आरजेडी में थे। वह 2000 से 2004 के बीच मंत्री थे। पासवान 2005 में पाला बदलकर जेडीयू में आ गए और उन्हें नीतीश सरकार में 2008 से 2010 से बीच मंत्री बनाया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com