-->

Breaking News

नाइजीरिया में नौका दुर्घटना में 42 की मौत, 100 लापता

लागोस: यात्रियों और सामानों से लदी एक नाव के मध्य नाइजीरिया के नाइजर नदी में उलट जाने के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य लापता हो गए। सरकारी बचाव एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी।सरकारी आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद शबा ने कहा कि नौका में करीब 150 लोग सवार थे। नाइजर प्रांत के मलील्ली गांव से प्रस्थान करने के बाद ही ये नाव दो भागों में विखंडित हो गई।शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना पर उन्होंने कहा, ‘अब तक 42 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 100 लोग लापता हैं।’ बचाव दल घटना स्थल पर बने हुए हैं और नदी में शवों की खोजबीन में लगे हैं। शबा ने इस दुर्घटना को हाल के वषरें में प्रांत में हुई अब तक की सबसे दुखद दुर्घटना करार दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com