महिला भक्तों की अश्लील सीडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे आसाराम बापू
जोधपुर: नाबालिग से रेप कांड में गिरफ्तार आध्यात्मिक संत आसाराम बापू के
बारे में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आसाराम
बापू अपने महिला भक्तों की अश्लील सीडी बनाकर उन्हें ब्लैकमैल किया करते
थे। कहा जा रहा है कि आसाराम ध्यान की कुटिया में महिला भक्तों की सीडी
बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
खबरों के मुताबिक आसाराम की एक गुप्त सीडी का खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में शिवा ने पुलिस को बताया कि इस सीडी में आसाराम द्वारा आश्रम में किए जाने वाले काले कारनामे दर्ज है। सीडी की बरामदगी के लिए पुलिस ने शिवा को तीन दिन की रिमांड पर और लिया है।
इससे पहले आसाराम का सेवादार शिवा ने खुलासा किया था कि स्वयंभू गॉडमैन (आसाराम) के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा गुरुकुल की हॉस्टल वॉर्डन शिल्पी के साथ शारीरिक संबंध थे। एक अखबार की रिपोर्ट अनुसार, शिवा ने खुलासा किया है कि आसाराम बापू ने कथित तौर पर शिल्पी को दो फ्लैट गिफ्ट किए जिसमें से एक दिल्ली में है और दूसरा अहमदाबाद में है।
शिवा इस समय जोधपुर पुलिस की हिरासत में है और उसने जांचकर्ताओं को बताया कि शिल्पी नियमित तौर पर आसाराम बापू के पास कई महिलाओं और लड़कियों को भेजती थी। शिवा ने यह भी कहा है कि अपनी ध्यान कुटिया में हीलिंग के बहाने आसाराम बापू महिलाओं से अकेले में मिला करते थे। 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार आसाराम बापू इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com