-->

Breaking News

आराम नहीं करेंगे नडाल, डेविस कप में खेलेंगे

मैड्रिड। राफेल नडाल को यूक्रेन के खिलाफ आज से शुरू हो रहे डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले के लिए स्पेन की टीम मे शामिल किया गया है। हाल ही में यूएस ओपन जीतने के बाद नडाल ने कहा था कि वह बहुत थके हुए है और अभी आराम करना चाहते है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रीय टीम के साथ किए गए खेलने के वादे को भी निभाने को तैयार है।

नडाल शुक्रवार को दूसरे युगल मुकाबले में सर्जेई स्टाखोवस्की के खिलाफ उतरेंगे। स्टाखोवस्की ने विंबलडन के दूसरे दौर में रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर तहलका मचाया था।

विश्व रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचने की दहलीज पर खड़े नडाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे जब भी टीम के लिए खेलने को कहा गया तो मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और इस बार भी ऐसा ही करूंगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com