इंसाफ का मतलब सिर्फ फांसी: निर्भया के पिता
नई
दिल्ली। 16 दिसंबर की खौफनाक घटना को अंजाम देने वाले चार दरिंदों पर आज
कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। हर तरफ से दोषियों को फांसी की सजा देने की
मांग उठ रही है। वहीं निर्भया के मां-बाप भी दोषियों के लिए ऐसी ही सजा की
उम्मीद कर रहे हैं।निर्भया के पिता का कहना है कि आज इस घर से हम कदम यही
सोचकर निकालेंगे कि हमारी बिटिया के लिए पूर्ण न्याय हो। न्याय का मतलब
केवल फांसी। अगर फांसी न मिली तो हमारे लिए ठीक नहीं होगा, देश के लिए भी
ठीक नहीं होगा। गांधी का देश है तो गांधी के देश में गलत लोगों का सहयोग कर
रहे हैं, शर्म नहीं आती।
वह कहते हैं कि न्याय केवल निर्भया को ही नहीं मिलेगा पूरे देश को मिलेगा नाबालिगों के मन में अब खौफ नहीं रहा है। पैसे कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। किसी की भी सुपारी ले सकते हैं। सरकार इसे बदले।निर्भया की मां कहती हैं कि हम तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि आज इंसाफ मिल जाएगा। इतना घिनौना अपराध किया है कि फांसी के अलावा दूसरी सजा ही नहीं है। लोगों ने हमारे दुख को समझा, संघर्ष किया। देश की बेटी माना, देश की बेटी को इंसाफ मिलेगा तो देश को इंसाफ मिलेगा। हमें किसी से शिकायत नहीं है। हमारे साथ सरकार, मीडिया जनता सब खड़े हुए। गांधी जी ने कहा था कि जान लेने का अधिकार नहीं है, तो ये भी नहीं कहा कि किसी मासूम के साथ जानवर जैसा बर्ताव न करें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com