-->

Breaking News

मंडेला अभी भी अस्पताल में: द.अफ्रीका सरकार

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने शनिवार को मीडिया की उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के प्रवक्ता मैक महाराज के हवाले से बताया कि समादीबा (मंडेला का कबीलाई नाम) अभी भी प्रिटोरिया के अस्पताल में हैं और गंभीर लेकिन स्थिर हालत में हैं।महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति भवन ने मीडिया की उन खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि कभी उनकी हालत अस्थिर हो जाती है, लेकिन वह चिकित्सीय हस्तक्षेप का जवाब दे रहे हैं। मंडेला को 8 जून को फेफड़ों के संक्रमण के चलते प्रिटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति भवन से घोषणा की जा चुकी है कि उनकी हालत चिंताजनक लेकिन स्थिर बनी हुई है।पिछले शनिवार को राष्ट्रपति के प्रवक्ता महाराज ने कहा था कि इस समय 95 साल के मंडेला एक अस्थिर हालत में हैं लेकिन उनमें लचीलेपन के संकेत दिख रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता बार-बार फेफड़ों के संक्रमण से ग्रस्त हो रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com