मानसून सत्र की अवधि एक दिन और बढ़ाई गई
नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गयी है। अब
मानसून सत्र शनिवार को संपन्न होगा। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण
विधेयक सहित कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कोशिश में सत्र की
अवधि बढायी गयी है। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने गुरुवार को तय
किया कि अब मानसून सत्र शुक्रवार की बजाय शनिवार को समाप्त होगा।
सरकार चाहती है कि पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण विधेयक सहित कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो जाएं। पहले पहल मानसून सत्र 30 अगस्त को समाप्त होना था लेकिन इसे बढाकर छह सितंबर तक कर दिया गया। सत्र की अवधि दूसरी बार बढायी गयी है और अब यह 7 सितंबर को समाप्त होगा। संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ कल ही संकेत दे चुके थे कि मानसून सत्र की अवधि बढायी जा सकती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com